उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, हिमाचल में बर्फबारी

Webdunia
शुक्रवार, 30 जनवरी 2015 (23:30 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड के साथ सर्द हवाओं का प्रकोप जारी रहा जबकि हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में नमी 91 से 32 प्रतिशत के बीच रही।
 
उत्तर रेलवे के अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय कोहरे के कारण उत्तर की ओर जाने वाली 20 से अधिक रेलगाड़ियां देरी से चलीं।
 
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है तथा तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है।
 
लाहौल में केलांग और कापला तथा किन्नौर में स्पीति में रातें सर्द हो चली हैं और न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 14.2 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस, शिमला में शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस, सोलन में शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला में तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
जहां एक तरफ टिस्सा और मनाली में क्रमश: 18 सेंटीमीटर और 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, वहीं दूसरी तरफ बाजुरा में आठ मिलीमीटर बारिश हुई।
 
जम्मू कश्मीर में 40 दिन के कड़ी सर्दी वाले चिल्लई कलां के अंत से पहले मौसम का मिजाज ठंडा ही रहा और कई इलाकों में तापमान हिमांक तक पहुंच गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में शून्य से नीचे 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा, रात में तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर हुआ। गुलमर्ग में रात में तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस, लेह में शून्य से नीचे 16.7 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब और हरियाणा में सर्दी का प्रकोप जारी है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा के करनाल और नारनौल में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में चुरू राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
इसके अलावा पिलानी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 5.3 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 5.6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 7.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 7.9 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)  
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?