Delhi : बांसुरी स्वराज को अदालत ने दिया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (23:36 IST)
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन द्वारा दायर आपराधिक मानहानि शिकायत पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने स्वराज को मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 दिसंबर तक जैन की शिकायत पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। न्यायाधीश ने कहा कि प्रस्तावित आरोपी को 20 दिसंबर, 2024 के लिए नोटिस जारी  किया जाए।’’
ALSO READ: भ्रष्टाचार को गठबंधन की मजबूरी मानते थे मनमोहन, BJP सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना
जैन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि स्वराज ने पांच अक्टूबर, 2023 को एक टीवी साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। उन्होंने दावा किया कि इस साक्षात्कार को लाखों लोगों ने देखा। दिल्ली के पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर  से तीन करोड़ रुपये, 1.8 किलोग्राम सोना और सोने के 133 सिक्के बरामद किए 
 
गए। शिकायत के अनुसार, जैन ने कहा कि स्वराज ने उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए यह टिप्पणियां कीं। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...

Corona के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी अब भी जरूरी

अगला लेख