दिल्ली : भाईदूज से महिलाओं को 'मुफ्त यात्रा' का तोहफा, बसों में तैनात होंगे 13 हजार मार्शल

Webdunia
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2019 (11:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को भैया दूज के अवसर पर मंगलवार से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और कलस्टर बसों में ‘मुफ्त यात्रा’ का तोहफा दिया है और यह व्यवस्था अगले वर्ष मार्च तक के लिए अमल में रहेगी। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए बसों में 13 हजार मार्शल भी तैनात रहेंगे।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि 29 अक्टूबर यानी भैया दूज से डीटीसी और कलस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
 
केजरीवाल ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार बसों में 13 हजार मार्शलों की तैनाती भी करेगी। इन मार्शलों की भर्ती की जा चुकी है। 
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि डीटीसी और कलस्टर बसों में यात्रा करने वाले कुल यात्रियों में एक तिहाई महिलाएं होती हैं और सरकार के इस फैसले से इन सभी को फायदा होगा।
 
उन्होंने बताया कि महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा के लिए गुलाबी रंग का एकल यात्रा का पास लेना होगा। यह पास बस संवाहक से ही मिल जाएगा।
 
महिला यात्री को पास के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा। यह पास दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में चलने वाली डीटीसी की एयरकंडीशन और गैर एयर कंडीशन बसों के अलावा कलस्टर बसों में भी मान्य होगा।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस में मुफ्त सफर के लिए महिला का दिल्ली का निवासी होना भी जरूरी नहीं है। यह योजना फिलहाल अगले वर्ष मार्च तक लागू की गई है।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं, जिसके पिता जेल में हों : संजय राउत
 
महिला यात्रियों को मुफ्त में सफर के लिए डीटीसी को घाटा नहीं हो, इसके लिए दिल्ली सरकार इस पास के एवज में 10 रुपए का भुगतान करेगी।
 
योजना के तहत रोजाना 10 लाख गुलाबी पास जारी किए जाएंगे। डीटीसी के बेड़े में लगभग 3800 बसें हैं जबकि कलस्टर सेवा के तहत 1600 से अधिक बसें प्रचलन में हैं। डीटीसी में रोजाना औसतन 31 लाख और कलस्टर बसों में 12 लाख यात्री यात्रा करते हैं जिनमें से करीब एक तिहाई महिलाएं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख