Satyendra Jain : ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत के बाद LNJP अस्पताल में भर्ती दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (18:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को सोमवार को यहां स्थित एलएनजेपी ( LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। खबरों के मुताबिक ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
ALSO READ: Agneepath Yojna: यूपी पुलिस का दावा- 'भारत बंद' का कोई असर नहीं, अब तक 475 गिरफ्तार
जैन फिलहाल मनी लांड्रिंग के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं और इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। जैन (57 वर्ष) को ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गत 30 मई को गिरफ्तार किया था। 
 
एक सूत्र ने कहा कि उन्हें पहले तिहाड़ जेल से जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, फिर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है।
ALSO READ: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 2 शूटर समेत 3 आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
ईडी उनके खिलाफ कथित हवाला सौदे के मामले में पीएमएलए के तहत जांच कर रही है। गत अप्रैल में ईडी ने जैन परिवार की कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया था। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख