दिल्ली में फिर दिल दहलाने वाला हादसा, दोस्ती तोड़ने पर युवती को चाकू से गोदा

Webdunia
बुधवार, 4 जनवरी 2023 (11:34 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक युवती को दोस्ती तोड़ना खासा महंगा पड़ा गया। युवक ने युवती को चाकू से गोद डाला। पीड़िता के गले, पेट और हाथ पर गंभीर चोट आई है। उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। 
 
मीडिया खबरों के अनुसार, यह मामला 2 जनवरी का है। आदर्श नगर इलाके में एक युवती को चाकू से गोदने के आरोप में 22 वर्षीय सुखविंदर को गिरफ्तार किया गया। दोनों दोस्त थे और किसी बात पर दोनों में मतभेद हो गए। नाराज आरोपी ने युवती को चाकू से गोद डाला और मौके से फरार हो गया। 
 
पीड़िता ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को कार ड्राइविंग सीखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बात करने के बहाने से बुलाया। दोनों बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती तोड़ने की वजह पूछी और उस पर हमला कर दिया।
 
घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी युवती को मरा समझकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख