Hanuman Chalisa

कोलकाता की गलियों में नोटबंदी के नफा-नुकसान पर बहस

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (12:06 IST)
कोलकाता। नोटबंदी के 4 माह बाद फेरीवाले, छोटे व्यापारी और सड़क पर मांगकर गुजर-बसर करने वाले लोगों के बीच इसको लेकर बहस जारी है। यही लोग नोटबंदी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। केंद्र सरकार ने कहा था कि नोटबंदी का फायदा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगा लेकिन इस बात से बुर्रा बाजार क्षेत्र के दिहाड़ी के मजदूर सहमत नहीं हैं।
 
पोस्ता इलाके में दिहाड़ी का काम करने वाले 62 वर्षीय मोहम्मद इरफान ने कहा कि बड़े सेठ आज भी बड़ी गाड़ियां खरीद रहे हैं। सारी दिक्कत तो निचले वर्ग को उठानी पड़ रही है। इरफान ने बताया कि नोटबंदी से पहले वे प्रतिदिन 250 से 300 रुपए कमाया करते थे लेकिन उनकी आमदनी अब घटकर 100 रुपए रह गई है। भीख मांगकर जीवन गुजारने वाली 90 वर्षीय कमला ने बताया कि उन्होंने डर के मारे अपने 500 रुपए के 8 नोट गटर में फेंक दिए। 
 
नोटबंदी के समर्थक इसके फायदे भी बताते हैं। सड़क किनारे खाने-पीने का ठेला लगाने वाले राम भौमिक ने कहा कि नोटबंदी से गरीब और अमीर के बीच की खाई कम हुई है। टैक्सी चालक सुदीप दत्ता ने कहा कि नोटबंदी का फायदा यह रहा कि अब बाजार में कोई भी नकली नोट नहीं बचा है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

CM योगी का गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरा: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

अगला लेख