असम और मणिपुर में डेंगू ने बरपाया कहर, मिले 700 केस व 7 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (00:18 IST)
गुवाहाटी/ इंफाल। मौसम बदलने के साथ ही बीमारियां पैर पसारने लगी हैं। असम और मणिपुर में डेंगू के 700 से अधिक मामले सामने आए हैं और 7 लोगों की मौत हुई है। असम में सबसे अधिक मामले और 4 मौतें पहाड़ी जिले कार्बी आंगलोंग में हुई हैं। मणिपुर में राज्य के 16 में से 12 जिलों में सबसे ज्यादा मामले और मौतें हुई हैं।
 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मणिपुर में अब तक डेंगू के 375 मामलों का पता चला है, जो 2019 में दर्ज किए गए 359 मामलों के बाद सबसे अधिक है। इस साल इस बीमारी ने राज्य में 3 लोगों की जान ले ली है और 5 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया अधिकारी डॉ. एआर चिश्ती ने कहा कि इस साल जून की शुरुआत में पता चलने के बाद 12 जिलों में ये मामले सामने आए। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है, क्योंकि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण बीमारी को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव उपाय कर रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, सुरक्षा स्थिति एवं विकास पहलों की करेंगे समीक्षा

देशभर में रामनवमी की धूम, चल रही है भव्‍य तैयारी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

LIVE: वक्फ विधेयक को मिली राष्‍ट्रपति मुर्मू की मंजूरी, बन गया नया कानून

Waqf Bill : वक्फ बिल को मिली राष्‍ट्रपति की मंजूरी, बना नया कानून

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

अगला लेख