देवरिया की दर्दनाक दास्तां, लड़कियों को भेजा जाता था विदेश, कई लड़कियां लापता

Webdunia
मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (12:28 IST)
उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में मां विंध्यवासिनी संरक्षण गृह को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार और एडीजी अंजू गुप्ता जब वहां पहुंचीं तो लड़कियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए।


बस्ती की एक युवती ने बताया कि यहां से लड़कियों को विदेश तक भेजा जाता था। युवती के मुताबिक, स्पेन से चार विदेशी, जिसमें दो महिला और दो पुरुष शामिल थे, वे शेल्टर होम में आए थे। बाद में वो विदेशी यहां से एक नाबालिग बच्चा और तीन लड़कियों को अपने साथ ले गए। उन लड़कियों का आज तक कुछ पता नहीं चल सका है। युवती ने यह भी बताया कि यहां से हर रोज रात को चार-पांच लड़कियां बाहर भेजी जाती हैं। दो महीने पहले एक लड़की को रात को भेजा गया, जो अभी तक लापता है।

योगी आदित्यनाथ ने दिए व्यापक निरीक्षण के निर्देश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला अधिकारियों को बाल गृह और महिला संरक्षण गृह का व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद देवरिया के जिलाधिकारी सुजीत कुमार को हटा दिया गया है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने दी है। इसके अलावा डीपीओ प्रभात कुमार और बाल कल्याण अधिकारी रेणुका कुमार से इस मामले पर रिपोर्ट तलब की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश

एक गुंडे के दबाव में झुकी आप, अब मेरे चरित्र उठाए जा रहे हैं सवाल

अरविंद केजरीवाल का दावा, अगर BJP चुनाव जीती तो शरद पवार और उद्धव ठाकरे को जेल भेज देगी

दिल्ली में कन्हैया कुमार को जड़ा थप्‍पड़, माला पहनाने आया था युवक

दिल्ली का नजफगढ़ देश सबसे गर्म स्थान, पारा 47 डिग्री के पार

अगला लेख