'लव जिहाद' की घटनाओं के पीछे साजिश की बू आती है : देवेंद्र फडणवीस

Webdunia
गुरुवार, 23 मार्च 2023 (23:40 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि 'लव जिहाद' की घटनाओं के पीछे साजिश की बू आती है। फडणवीस ने विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य गोपीचंद पाडलकर द्वारा पेश किए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए यह बात कही।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसी (लव जिहाद) की घटनाओं के पीछे किसी प्रकार की साजिश है। जब बहुसंख्यक समुदाय द्वारा इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में रैलियां की गई हैं, तो सरकार इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती है। उनकी मांगों पर संज्ञान लेने की जरूरत है।

गौरतलब है कि फडणवीस के पास ही महाराष्ट्र के गृह विभाग का कार्यभार है। 'लव जिहाद' एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। उनके मुताबिक यह मुसलमान पुरुषों द्वारा शादी के माध्यम से हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने की एक चाल है।

फडणवीस ने कहा, मेरे पास 'लव जिहाद' से संबंधित मामलों या शिकायतों की सही संख्या नहीं है। यह शब्द केरल में गढ़ा गया है। इसके खिलाफ कानून बनाने में कुछ चुनौतियां हैं। यदि धर्मांतरण होता है, तो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 लागू होती है। लेकिन उस धारा की परिभाषा धर्मांतरण के लिए परिभाषित नहीं है। इसलिए हमें इसके लिए नए कानून बनाने की जरूरत है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख