Hanuman Chalisa

बिना आवाज का ढोल पीट रहे हैं फडणवीस : शिवसेना

Webdunia
मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (13:42 IST)
मुंबई। शिवसेना ने बेमौसमी बारिश और सब्जियों के गिरते दामों पर भाजपा नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस बिना आवाज का ढोल पीट रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले संगठन ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास पर बात करने की बजाए फडणवीस को चीनी, टमाटर, प्याज और अन्य कृषि उत्पादों की गिरती कीमतों पर ध्यान देना चाहिए, जिसका किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


शिवसेना सत्तारुढ़ पार्टी का हिस्सा है। पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा, मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उनके कार्यकाल में हुए विकास, कृषि उत्पाद में वृद्धि और ऋण माफी योजना के प्रभावी कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी पेन ड्राइव में है।

मराठी दैनिक पत्र में कहा, मुख्यमंत्री अपना बिना आवाज का ढोल बजाना जारी रख सकते हैं लेकिन उन्हें टमाटर, प्याज, चीनी और अन्य कृषि उत्पादों के गिरते दामों पर भी ध्यान देना चाहिए। किसानों पर गिरते दामों के प्रभावों का उदाहरण देते हुए शिवसेना ने कहा कि अहमदनगर जिले के एक किसान ने एक म्यूजिक बैंड बुलाकर संगीत के बीच अपना खेत पशुओं के हवाले कर दिया।

संपादकीय में कहा कि अगर उन्हें उसकी बुनियादी लागत भी न मिले तो परेशान किसानों के पास अपनी फसल नष्ट करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। इसमें पूछा गया, न्यूनतम समर्थन मूल्य को छोड़ दें, अगर किसानों को उनके उत्पादन की कीमत ही न मिले, उनके पास अपनी फसल फेंकने या पशुओं को उन्हें खाने देने के अलावा क्या रास्ता रह जाता है? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

अगला लेख