Festival Posters

गुरु नानक देव की 553वीं जयंती पर पंजाब व हरियाणा में गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु

Webdunia
मंगलवार, 8 नवंबर 2022 (17:13 IST)
चंडीगढ़। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व के मौके पर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रद्धालु अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी और हरियाणा के पंचकुला में नाडा साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने पहुंचे।
 
पंजाब के प्रमुख शहरों- लुधियाना, जालंधर, बठिंडा, मोहाली और आनंदपुर साहिब में गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हरियाणा में, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, करनाल और यमुना नगर के गुरुद्वारों में भी गुरुपर्व पर भारी भीड़ देखी गई।
 
इस अवसर पर गुरुद्वारों को शानदार ढंग से सजाया गया था और विभिन्न धर्मों के लोग भी गुरुद्वारों में समारोह को देखने के लिए कतार में खड़े थे। उन्होंने प्रार्थना भी की और 'शबद कीर्तन' सुना। पहले सिख गुरु का जन्म 1469 में आज ही के दिन वर्तमान पाकिस्तान में लाहौर के पास ननकाना साहिब में हुआ था। श्रद्धालुओं ने सुल्तानपुर लोधी में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब में भी पूजा-अर्चना की।
 
माना जाता है कि गुरु नानक देव 14 साल से अधिक समय तक सुल्तानपुर लोधी में रहे और काली बेईं में स्नान करने के बाद उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। पहले सिख गुरु 'बेर' के पेड़ के नीचे ध्यान किया करते थे। इस अवसर पर गुरुद्वारों में 'अखंड पाठ' (गुरु ग्रंथ साहिब का निरंतर पाठ) का 'भोग' समारोह आयोजित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा केशगढ़ साहिब में मत्था टेका।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

उद्धव और राज ठाकरे ने फिर किया शक्ति प्रदर्शन, जानिए किस मुद्दे को लेकर मंच से भरी हुंकार

मोकामा हत्याकांड में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पटना के ग्रामीण SP समेत 4 अधिकारियों का ट्रांसफर

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

ISRO रचेगा नया इतिहास, लांच करेगा सबसे भारी उपग्रह, प्रक्षेपण को है तैयार

मोकामा हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले, क्या चुनाव आयोग मर गया है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार चुनाव में सुपर सनडे, रैलियों और रोड शो से दम दिखाएंगे दिग्गज

मनोज तिवारी के रोडशो में बवाल, राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद पर किया हमला

नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्‍टियों की लिस्ट

Mokama Election : गिरफ्तारी के बाद वायरल हुई अनंत सिंह की पोस्ट, बताया कौन लड़ेगा चुनाव?

भारत दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल आज, कैसा है मुंबई का मौसम

अगला लेख