सावन के पहले सोमवार पर राजस्थान भर में शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Webdunia
सोमवार, 18 जुलाई 2022 (12:16 IST)
जयपुर। राजस्थान भर के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की भीड़ रही। राजधानी जयपुर के झारखंड महादेव, ताड़केश्वर, रोजगारेश्वर सहित सभी मंदिरों व शिवालयों में सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने 'बम भोले' की गूंज के साथ शिवलिंग पर रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया और बेल पत्र, आकड़े के फूल की माला और गुलाब के फूल अर्पित किए। बड़ी संख्या में कावड़िए गलता कुंड में जल लेने पहुंचे। यह जल शहर के विभिन्न शिवालयों में चढ़ाया गया।
 
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई मंदिरों में इस बार अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित तमाम नेताओं ने लोगों को सावन के पहले सोमवार की शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने ट्वीट किया कि श्रावण माह के प्रथम सोमवार पर सभी को शुभकामनाएं, भगवान शिव से सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ पर बोले पीएम मोदी, दुनिया ने भारत का विराट स्वरूप देखा

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने ISS को कहा अलविदा, धरती की ओर चला स्पेसएक्स का यान

अंतरिक्ष से लौटने के बाद सुनीता विलियम्स को सामान्य जीवन जीने में लग सकते हैं महीनों, जानिए क्या होंगी चुनौतियां

LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी बोले, महाकुंभ में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

अगला लेख