गोरखपुर मंदिर में विश्राम के बाद देवशिला रथयात्रा अयोध्या रवाना

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (10:48 IST)
गोरखपुर। नेपाल से आ रही देवशिला अयोध्या जाने के लिए गोरखपुर मंदिर पहुंची। रात के अंधेरे में लगभग 1 बजे सड़कों पर देवशिला का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु सड़क पर दिखाई दिए। भोर की किरणों के साथ भक्तों का सैलाब गोरखपुर मंदिर पहुंचा, जहां साधु-संतों और मंदिर पुरोहित की अगुवाई में शिलापूजन हुआ।
 
मंत्रोच्चार और 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। शालिग्राम शिला के दर्शन करके श्रद्धालु खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। इस क्षण को अपने मोबाइल में कैद करते हुए लोग नजर आए, वहीं महिलाओं देवशिला का बढ़-चढ़कर स्वागत किया।
 
हालांकि गोरखपुर मंदिर परिसर व सड़क पर पुलिस-प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यूपी में 97 किलोमीटर यात्रा पूरी करने के बाद देवशिला रथ गोरखपुर मंदिर में पहुंचा और रात्रि विश्राम किया। बुधवार की सुबह शालिग्राम शिलाओं के दर्शन करने के लिए भक्तगण बड़ी संख्या में पहुंच गए।
 
गोरखपुर मंदिर परिसर में उत्साह और पर्व का वातावरण नजर आ रहा है। देवशिला की पूजा-अर्चन होने के बाद यह यात्रा अयोध्या धाम की तरफ कूच कर गई है। यह देवशिला रथयात्रा करीब 1 बजे बस्ती पहुंचेगी। रास्ते में जगह-जगह देवशिला का स्वागत व पुष्पवर्षा होगी। फिलहाल अयोध्या नगरी तक पहुंचने वाला मार्ग राम नाम के जयकारों से गुंजायमान हो गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख