Biodata Maker

मुख्‍यमंत्री कैंप कार्यालय में धामी ने कर्मचारियों के साथ किया योग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 जून 2025 (17:52 IST)
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्‍यमंत्री कैंप कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक सशक्त प्रक्रिया है। यह मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनता है। 
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने कहा कि आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है और भारतीय जीवन शैली को वैश्विक मंच पर गौरव प्रदान कर रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में  हमारी सरकार योग को व्यापक स्तर पर प्रचारित–प्रसारित करने के लिए अभूतपूर्व प्रयास कर रही है।
<

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग किया। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक सशक्त प्रक्रिया है। यह मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनता है। आज योग दुनिया के करोड़ों लोगों की दिनचर्या का… pic.twitter.com/gitXDJ7FXV

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 19, 2025 >
उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ रहे हैं। हमने उत्तराखंड में नई योग नीति को स्वीकृति प्रदान की है, इससे लगभग 13 हजार नए रोजगार सृजित होंगे। मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया वे भी योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वस्थ, जागरूक एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
Edited by: Vrijendar Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नीतीश बाबू की मानसिक स्थिति दयनीय, RJD ने कहा- 100% संघी हो चुके हैं

देश के किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, सरकार ने दी जानकारी

नितिन नबीन को कितनी सैलरी मिलेगी, अध्यक्ष बनने के क्या सुविधाएं देती है BJP

आईफोन 16 प्रो को 70,000 से कम में खरीदने का मौका, जानिए क्या हैं ऑफर्स

मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसद में बवाल, क्या है भाजपा नेताओं की मांग?

ट्रंप का दावा, 10 माह में 52 गुना बढ़ा अमेरिकी स्टॉक मार्केट

LIVE: कोहरे का कहर, दिल्ली आगरा एक्सप्रेस वे पर 10 गाड़ियों की टक्कर, 4 की मौत

PM मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से मुलाकात की

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरीया को गोली मार कर हत्या

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपियों के खिलाफ 1,597 पन्नों की चार्जशीट, LeT और TRF भी शामिल

अगला लेख