मुंबई में 5.62 करोड़ रुपए के हीरे चोरी, 3 गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2023 (15:42 IST)
Mumbai crime news : मुंबई में एक रत्न कंपनी के स्टोर से 6 महीने के दौरान 5.62 करोड़ रुपए के हीरे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कंपनी के दो कर्मचारी शामिल हैं।
 
बीकेसी थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जेबी एंड ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटिड के निदेशकों में से एक संजय शाह ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि कंपनी का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के भारत डायमंड बोर्स में एक स्टोर है और वहां से 5.62 करोड़ रुपए के हीरे चोरी हो गए हैं।
 
शिकायतकर्ता ने शक जताया कि कंपनी के कर्मचारी प्रशांत शाह और विशाल शाह अप्रैल से उनके स्टोर से हीरे चुरा रहे हैं जो कांदिवली के रहने वाले हैं।
 
पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि कंपनी के पूर्व कर्मचारी निलेश शाह ने चोरी के हीरे बेचने में कथित रूप से दोनों की मदद की।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्‍यार और बदले की आग ने 4 जिंदगियों को उतार दिया मौत के घाट

यूपी के आगरा में मिला 15 फुट लंबा अजगर, देखकर उड़ जाएंगे होश

पुणे में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, दोस्‍त को पेड़ से बांधकर पीटा

क्या मृत्यु जीवन की अंतिम अवस्था है? एक और अवस्था के बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे

इंदौर में आरआर कैट के कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख ठगे

सभी देखें

नवीनतम

भगवान शिव की जहां सप्तपदी हुई, वहीं विराजित हैं मां तारा देवी

Haryana Election : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान आज, 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर मुस्लिम समाज में आक्रोश, बुलंदशहर में पुलिस पर पथराव

युद्ध और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था : नरेंद्र मोदी

MCD चुनाव को लेकर AAP ने LG सक्‍सेना पर लगाया यह आरोप

अगला लेख