दिलीप कुमार ने अस्पताल में मनाया जन्मदिन

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2016 (14:16 IST)
मुंबई। जानेमाने अभिनेता दिलीप कुमार रविवार को 94 वर्ष के हो गए। उन्होंने जन्मदिन अस्पताल में ही मनाया जहां वह बीमारी के कारण भर्ती हैं।
 
कुमार को दाएं पैर में सूजन के बाद मंगलवार को उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार आ रहा है।
 
उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि अब वह आराम कर रहे हैं। वह आईसीयू में हैं लेकिन उनकी सेहत ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। सुबह से उनके दोस्त और पारिवारिक सदस्य उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं। उनके जागने के बाद हम केक काटेंगे। इस बार उनका जन्मदिन बड़े पैमाने पर नहीं मनाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी प्रशंसकों और मीडिया का उनके प्रेम और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हैं। फिलहाल उन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही है और वह आज अस्पताल में ही रहेंगे। पिछले साल भी चेन्नई में बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिलीप कुमार ने अपना जन्मदिन बेहद सादगीपूर्ण तरीके से मनाया था। 
 
पेशावर में जन्मे दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ कुमार है। अंतिम बार बड़े पर्दे पर वह वर्ष 1998 में फिल्म किला में नजर आए थे। अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी, रिषी कपूर और बॉलीवुड की अन्य हस्तियों ने ट्विटर के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख