suvichar

परंपराएं जीवित रहेंगी और 27 जून को बंटेगा भारत-पाक के बीच 'शकर' और 'शर्बत'

सुरेश डुग्गर
शनिवार, 22 जून 2019 (17:50 IST)
चमलियाल सीमा चौकी (जम्मू फ्रंटियर)। अंतत: पाक सेना को परंपराओं के आगे झुकना पड़ा है और परंपराएं भी जीवित रहेंगी। इस सीमा चौकी पर स्थित बाबा चमलियाल की समाधि पर 27 जून को लगने वाले मेले में इस बार भी 'शकर' और 'शर्बत' बंटेगा।
 
उड़ी-मुजफ्फराबाद तथा पुंछ-रावलाकोट सड़क मार्गों के खुलने के बाद तो इस मेले में शिरकत करने की खातिर पाक नागरिक भी जोर डाल रहे हैं, पर अभी उन्हें इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि भारत सरकार के साथ इस आशय का समझौता अभी हुआ नहीं है।
 
इतना जरूर है कि उस ओर के पाकिस्तानी रेंजरों के अधिकारी दल-बल और अपने परिवारों समेत इस ओर आने के लिए अब संदेशे दे रहे हैं। यह सब वे परंपराओं को जीवित रखने के लिए कर रहे हैं, जो हमेशा ही तनाव और सरहदों पर भारी पड़ती हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से पाक सेना सीमाओं पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है लेकिन चमलियाल मेला इन सबसे अप्रभावित रहेगा, पाक रेंजरों ने इसका आश्वासन दिया है।
 
अगर परंपराओं की बात की जाए तो भारत-पाक सीमा पर स्थित बाबा दिलीप सिंह की समाधि पर प्रतिवर्ष लगने वाला चमलियाल मेला इसकी एक सशक्त कड़ी है। इस परंपरा को जीवित रखने की खातिर भारतीय प्रयास तो हमेशा जारी रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी पक्ष का रवैया हमेशा ढुलमुल ही रहा है। लेकिन पाकिस्तान की ढुलमुल नीति के बावजूद बीएसएफ ने इस बार भी दरगाह स्थल पर ही मेले को आयोजित करने का फैसला किया है।
 
उस पार से आने वालों के स्वागत की तैयारी भी चल रही है। नतीजतन सरहद, तनाव और ढुलमुल रवैए पर परंपराएं इस बार भी भारी पड़ेंगी तथा पिछले 72 सालों से पाक श्रद्धालु जिस 'शकर' तथा 'शर्बत' को भारत से लेकर अपनी मनौतियों के पूरा होने की दुआ मांगते आए हैं, इस बार भी उन्हें ये दोनों नसीब हो पाएंगे। इसकी खातिर पहले ही पाक रेंजर संदेश भेज चुके हैं।
 
जिस बाबा दिलीप सिंह मन्हास की याद में यह मेला मनाया जाता है, वह देश के बंटवारे से पूर्व से चला आ रहा है। देश के बंटवारे के उपरांत पाक जनता उस दरगाह को मानती रही, जो भारत के हिस्से में आ गई। यह दरगाह जम्मू सीमा पर रामगढ़ सेक्टर में इसी चमलियाल सीमा चौकी पर स्थित है। इस दरगाह मात्र की झलक पाने तथा सीमा के इस ओर से पाका भेजे जाने वाले 'शकर' व 'शर्बत' की 4 लाख लोगों को प्रतीक्षा होती है।
 
कहा जाता है कि इस मिट्टी-पानी के लेप को शरीर पर मलने से चर्म रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है और पिछले 72 सालों से विभाजन के बाद से ही इस क्षेत्र की मिट्टी तथा पानी को ट्रॉलियों और टैंकरों में भरकर पाक श्रद्धालुओं को भिजवाने का कार्य पाक रेंजर, बीएसएफ के अधिकारियों के साथ मिलकर करते रहे हैं।
 
चमलियाल सीमा चौकी पर बाबा दलीप सिंह मन्हास की दरगाह है और उसके आसपास की मिट्टी को 'शकर' के नाम से पुकारा जाता है तो पास में स्थित एक कुएं के पानी को 'शर्बत' के नाम से। जीरो लाइन पर स्थित चमलियाल बीओपी पर जो मजार है, वह बाबा दिलीप सिंह मन्हास की समाधि है।
 
उनके बारे में प्रचलित है कि उनके एक शिष्य को एक बार चम्बल नामक चर्म रोग हो गया था। बाबा ने उसे इस स्थान पर स्थित एक विशेष कुएं से पानी व मिट्टी का लेप शरीर पर लगाने को दिया था, उसके प्रयोग से शिष्य ने रोग से मुक्ति पा ली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में 'डिजिटल स्ट्राइक', 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला

मध्य पूर्व संकट : हिंसक टकराव से आम नागरिकों के लिए गहराती पीड़ा, बढ़ती अनिश्चितता

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

इस्‍तीफा दो नहीं तो... प्रकाश आंबेडकर की PM Modi को सीधी धमकी, क्‍या Epstein Files से है कोई कनेक्‍शन?

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

अगला लेख