Chhath Puja 2022 : दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ने BJP सांसद के चैलेंज को स्वीकारा, यमुना के पानी से किया स्नान

Webdunia
रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (17:11 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने आज यमुना नदी के पानी से स्नान किया है। उन्होंने ऐसा भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के चैलेंज देने के बाद किया है। उनका और प्रवेश वर्मा का वीडियो वायरल हुआ था। दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने पहले शिकायत दर्ज करवाई और अब यमुना के पानी से स्नान किया। 
 
खबरों के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी ने कालिंदी कुंज के यमुना घाट पर स्नान किया। संजय शर्मा ने कहा कि पानी का BOD लेवल 12-13 है, TSS 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से अधिक है। 
<

ये अधिकारी या तो बहुत ही स्वाभिमानी हैं। या फिर आला दर्जे के क्रांतिकारी व्यक्ति जो सियासी महत्वाकांक्षा रखते हैं। ख़ैर

- दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने पहले शिकायत दर्ज करवाई, अब यमुना के पानी से किया स्नान।
- बीजेपी सांसद ने यमुना में डुबकी लगाने की दी थी चुनौती। pic.twitter.com/5IcxHMT26A

— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) October 30, 2022 >
यमुना नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं। जब कालिंदी कुंज स्थित यमुना नदी के जल पर तैरते सफेद व जहरीले झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों द्वारा पानी की सतह पर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा था। 
 
इसकी जानकारी मिलते ही शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ घाट पर पहुंचे थे। उन्होंने संजय शर्मा के साथ बहस की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

इंदौर-देवास रोड के 30 घंटों के महाजाम ने नेताओं के नाकारापन, सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार और खोखले सिस्टम की खोली पोल

बाजार में कितने रूपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद-धर्मनिरपेक्ष हटाने की RSS-BJP की मांग क्या भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का एजेंडा?

महाजाम में फंसने से 3 मौतें, किसी ने नहीं ली जिम्‍मेदारी, जनता से गुजारिश, किसी से ये न पूछे कि कौन है जिम्‍मेदार

चीन में गड़बड़ी के बाद आपात स्थिति में उतारा विमान, बाल बाल बचे यात्री

अगला लेख