Hanuman Chalisa

गधों को चना खिलाने से होती हैं मुरादें पूरी...

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2017 (12:41 IST)
हमारे देश की संस्कृति में प्रत्येक पेड़-पौधे और जीव का महत्व है। इस कारण से देवी, देवताओं से जुड़ी ऐसी काल्पनिक और वास्तविक कहानियां का जन्म हुआ है जोकि यह बताने के लिए होती हैं कि दरअसल समूची प्रकृति ही एक दूसरे पर निर्भर है और इस मामले में गधे जैसे प्राणी को पूरी तरह से बेकार या अनुपयोगी नहीं समझा जाना चाहिए। 
 
हमारे देश के कई भागों में चैत्र कृष्ण अष्टमी तिथि को शीतलाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन माता शीतला की पूजा होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि देवी शीतला रोगों से मुक्ति दिलाने वाली देवी हैं। ऐसी मान्यता है कि चेचक रोग, शीतला माता के नाराज होने से होता है इसलिए बहुत से लोग अभी भी चेचक को रोग मानने की बजाय माता भी कहते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि माता के हाथों में शुद्धता का प्रतीक झाडू़ होता है और यह गर्दभ यानी गधे की सवारी करती हैं। 
 
वैसे पुराणों में देवी कालरात्रि का वाहन भी गर्दभ बताया गया है। ऐसे में धार्मिक दृष्टि से गधा काफी महत्वपूर्ण जानवर हो जाता है। कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कड़ा धाम की अधिष्ठात्री देवी मां शीतला की पूजा तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक कि उनके वाहन गर्दभ को भक्त चना और हरी घास का भोग नहीं लगा देते। जानकार बताते हैं कि इसी तरह से गधों का अनोखा मेला दुनिया में और कहीं नहीं लगता। 
 
इस मेले में बेचे गए गधों, खच्चरों और घोड़ों की कुल कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है। गर्दभ मेले की एक और खूबी है कि धोबी समाज के लोग अपने वैवाहिक रिश्ते भी यहां तय करते हैं। यह रिश्तों की बातचीत के लिए यह उनके लिए भी पूरी तरह से उपयुक्त स्थान होता है, इसीलिए लोग मेले का पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। 
 
मेले की चर्चा इस समाज के लोगों में देश के कोने-कोने तक फैली हुई है। शीतला धाम शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी मदन लाल के मुताबिक, मान्यता है कि, शीतला धाम में तय किया गया रिश्ता अटूट होता है। वास्तव में देश में शीतला माता धाम कम से कम पांच स्थानों पर हैं जिनमें से एक हरियाणा के गुड़गांव, बिहार के देवघर और अन्य स्थानों पर भी पशु मेले लगते हैं। 
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

अगला लेख