आंध्रप्रदेश में अचानक से बढ़ी गधों के मांस की मांग, 600 रुपए किलो तक कीमत, अवैध रूप से हो रहा है कत्ल

Webdunia
शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (20:30 IST)
विशाखापट्टनम। आंध्रप्रदेश में गधे पूरी तरह से विलुप्त होने की कगार पर हैं। गधों की संख्या कम होने के पीछे मांस के लिए उनकी अवैध हत्या को कारण बताया जा रहा है। आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, प्रकाशम और गुंटूर जिलों से गधों के अवैध रूप से कत्ल किए जाने की कई खबरें सामने आई हैं।

मांस के लिए गधों की अंधाधुंध हत्या पर रोक लगाना राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। 2012 से 2019 के बीच में देश में गधों की जनसंख्या में करीब 60 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। 2019 में आंध्रप्रदेश में गधों की आबादी सिर्फ 5 हजार रह गई थी।

गधों का इस्तेमाल ज्यादातर सामान ढोने के लिए किया जाता है, लेकिन भारत में इनके मांस का उपयोग खाने के लिए बहुत कम ही देखा गया है, लेकिन आंध्रप्रदेश में गधों के लिए हालात अब भयावह होते जा रहे हैं। राज्य में गधे का मांस लोकप्रिय होने से इनकी बड़े स्तर पर हत्या की जा रही है, जिससे गधे अब राज्य में विलुप्त होने की कगार पर भी पहुंच गए हैं।

गैर कानूनी है गधों की हत्या : गधों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) 2011 के अनुसार, 'खाद्य जानवर' के रूप में पजीकृत नहीं किया गया है। ऐसे में दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है। कानूनों के बाद भी गधा मांस खुलेआम बेचा जा रहा है और वह भी भारी कीमतों पर। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए व्यापारी अवैध तरीकों से ट्रकों में जानवरों को ले जा रहे हैं और प्रत्येक को 10 से 15000 रुपए में बेच रहे हैं। बाजार में गधों का मांस करीब 600 रुपए किलो बिक रहा है।

कई बीमारियों के दूर होने का दावा : आंध्रप्रदेश में लोगों का मानना है कि गधे का मांस कई स्वास्थ्यगत समस्याओं को दूर कर सकता है। लोगों का मानना है कि इसे खाने से सांस की समस्या दूर हो सकती है। यह भी दावा किया जाता है कि गधे का मांस खाने से यौन क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।

हालांकि मेडिकल विशेषज्ञों के मुताबिक, गधों के मांस से औषधीय गुण की बातें बेतुकी हैं। यह अभी तक साबित नहीं हुआ है कि गधे के मांस से यौन शक्ति बढ़ती है। कई पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने गधों के अवैध ट्रांसपोर्ट के खिलाफ आवाज उठाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।

सम्बंधित जानकारी

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख