Hanuman Chalisa

नागपुर के 4 मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2023 (23:11 IST)
Dress code in 4 temples of Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर शहर के चार मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को ‘वस्त्र संहिता’ (ड्रेस कोड) लागू कर दिया गया है। राज्य में मंदिरों के एक संघ ने यह जानकारी दी।
 
महाराष्ट्र में धार्मिक स्थल पर ‘ड्रेस कोड’ लागू करने का मुद्दा इस महीने की शुरुआत में सुर्खियों में आया था, जब प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर ने श्रद्धालुओं की वेशभूषा निर्धारित करने की कोशिश की थी। हालांकि, विरोध के बाद मंदिर ने यह योजना वापस ले ली थी।
 
महाराष्ट्र मंदिर महासंघ के संयोजक सुनील घनवंत ने बताया कि महासंघ ने राज्य के कुछ मंदिरों के लिए एक ‘वस्त्र संहिता’ पेश की है। उन्होंने बताया कि यह ‘वस्त्र संहिता’ धंतोली के गोपालकृष्ण मंदिर, बेलोरी (साओनेर) के संकटमोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर, कनोलीबारा के बृहस्पति मंदिर और हिलटॉप इलाके के दुर्गामाता मंदिर में शुक्रवार से लागू कर दी गई।
 
घनवंत के मुताबिक, फरवरी में जलगांव में महाराष्ट्र मंदिर ट्रस्ट परिषद की बैठक के बाद ‘वस्त्र संहिता’ लागू करने का फैसला किया गया था और इसके तहत श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर में ‘आपत्तिजनक’ कपड़े पहनने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले का मकसद मंदिरों की पवित्रता की रक्षा करना है। कई मंदिरों में इस तरह की संहिता पहले ही लागू की गई है।
 
घनवंत ने कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य सरकार के नियंत्रण वाले मंदिरों में भी ‘वस्त्र संहिता’ लागू करने का अनुरोध करेंगे। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बिहार में 1 बजे तक 42.31 फीसदी मतदान, सबसे ज्यादा गोपालगंज में

अहमदाबाद में 'दृश्यम', प्रेमी की मदद से पति को टुकड़े कर किचन में दफनाया, जब 14 माह बाद राज खुला तो...

ग़ाज़ा : वैक्सीन के दायरे से बाहर बच्चों के लिए जीवनरक्षक मुहिम चलाने की तैयारी

छपरा से चुनाव, मुंबई से दबाव, भोजपुरी अभिनेता खेसारी को बंगले का अवैध निर्माण तोड़ने का नोटिस

पीएम मोदी ने किसे बताया अपना रिमोट कंट्रोल, जंगलराज में बिहार को क्या मिला?

अगला लेख