यूपी में बदलेगा यातायात पुलिसकर्मियों की वर्दी का रंग

Webdunia
शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (14:32 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश यातायात पुलिस की वर्दी का रंग अगले महीने की एक तारीख से फिर बदलने वाला है। अब यातायात पुलिस के कर्मी खाकी रंग के बजाए नीले रंग की पतलून में नजर आएंगे।
 
गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह के साथ बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यातायात पुलिसकर्मी खाकी पैंट के बजाय फिर से नीली पतलून पहनेंगे, ताकि उनकी अलग से पहचान हो सके। यह निर्णय आगामी एक दिसम्बर से लागू होगा।
 
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी एक दिसम्बर से सफेद शर्ट तथा नीली पैंट पहनेंगे। सरकार ने वर्दी के लिए हर साल प्रतिकर्मी 2,250 रुपए आबंटित किए हैं।
 
इसके पूर्व, एक अप्रैल 2008 को तत्कालीन बहुजन समाज पार्टी सरकार ने यातायात पुलिसकर्मियों की पैंट का रंग सफेद से बदलकर नीला तय किया था। उसका तर्क था कि प्रदूषण के कारण सफेद पैंट जल्दी गंदा हो जाता है।
 
बहरहाल, विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने यह आरोप लगाते हुए इस कदम का विरोध किया था कि बसपा के झंडे का रंग नीला है और यातायात पुलिसकर्मी बसपा कार्यकर्ताओं जैसे नजर आ रहे हैं।
 
वर्ष 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उसने मायावती सरकार के फैसले को पलटते हुए एक जुलाई 2012 से यातायात पुलिसकर्मियों की पतलून का रंग खाकी निर्धारित कर दिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख