Hanuman Chalisa

अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी केस में DRI ने कोर्ट में दिया यह बयान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 15 मार्च 2025 (22:57 IST)
Gold smuggling case : राजस्व खुफिया निदेशालय ने अदालत में कहा है कि कर्नाटक पुलिस प्रोटोकॉल अधिकारी का इस्तेमाल अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी गिरोह में किया गया था। रान्या को जमानत देने के खिलाफ अपनी दलील में केंद्रीय एजेंसी ने आर्थिक अपराधों के लिए विशेष अदालत को बताया कि आरोपी ने इस साल जनवरी से 27 बार दुबई की यात्रा की थी। रान्या डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। वह कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और बुनियादी ढांचा विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं।
 
डीआरआई ने कहा, अब तक की जांच में सोने की तस्करी में इस्तेमाल की गई परिष्कृत कार्यप्रणाली, सुरक्षा को दरकिनार करने के लिए राज्य पुलिस प्रोटोकॉल अधिकारी का इस्तेमाल, सोना खरीदने के लिए भारत से दुबई में धन स्थानांतरित करने के लिए हवाला लेनदेन और बड़े गिरोह की संलिप्तता का पता चला है। इन दलीलों के बाद अदालत ने शुक्रवार को रान्या को जमानत देने से इनकार कर दिया।
ALSO READ: सोना तस्करी मामले में Ed ने अभिनेत्री के घर सहित अन्य जगह की छापेमारी
आर्थिक अपराधों के लिए विशेष अदालत की अध्यक्षता कर रहे न्यायाधीश विश्वनाथ सी. गौड़र ने डीआरआई की दलीलों पर गौर किया। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा, इस मामले में, आरोपी नंबर एक (रान्या) के पास संयुक्त अरब अमीरात का निवासी पहचान पत्र होना और जनवरी 2025 से 27 मौकों पर दुबई की यात्रा करने का इतिहास होना एक अन्य कारक है, जो अदालत को आरोपी को जमानत देने की विवेकाधीन राहत देने के लिए प्रेरित नहीं करता है।
 
डीआरआई ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जांच जारी है। इसमें कहा गया कि रान्या ने हिरासत में जांच के दौरान सहयोग नहीं किया। अदालत ने अपने आदेश की प्रति में कहा, यह भी विशेष रूप से तर्क दिया गया है कि अपराध संज्ञेय, गैर जमानती है और इसके लिए सात वर्ष तक के कारावास का प्रावधान हैं।
ALSO READ: कन्नड़ एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 14kg से ज्‍यादा सोना जब्‍त, कर्नाटक DGP की सौतेली बेटी हैं
दुबई से आने पर तीन मार्च को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या से 12.56 करोड़ रुपए मूल्य की सोने की बिस्किट जब्त की गई, जिसके बाद उनके आवास की तलाशी ली गई और अधिकारियों ने कहा कि 2.06 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपए नकद भी बरामद किए गए। डीआरआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी मामले की एकसाथ जांच कर रही हैं। (भाषा) (File Photo)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

अगला लेख