Hanuman Chalisa

Karnataka : कर्नाटक में सूखे का जायजा लिया केंद्रीय दल ने, राज्य सरकार ने दी जानकारी

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (19:58 IST)
drought in karnataka: कर्नाटक में सूखे के हालात का जायजा लेने के लिए 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचा 10 सदस्यीय अंतरमंत्रालयी केंद्रीय दल (IMCT) को प्रदेश सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी कि इस बार राज्य 'हरित सूखे' का सामना कर रहा है। प्रदेश सरकार (state government) ने दल से फसलों की वृद्धि और पैदावार जैसे कारकों के आधार पर आकलन करने का अनुरोध किया है।
 
'हरित सूखे' को आमतौर पर ऐसे समझा जाता है कि एक अवधि, जिसमें सीमित बारिश हुई हो और नए पौधों की वृद्धि हुई हो लेकिन वृद्धि अपर्याप्त होती है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में आईएमसीटी ने आज (गुरुवार) राज्य सरकार के मंत्रियों व शीर्ष अधिकारियों वाली 'आपदा प्रबंधन पर मंत्रिमंडलीय उपसमिति' के साथ मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ भी बैठक की।
 
आईएमसीटी, बेलगाम, विजयपुरा, बागलकोट, धारवाड़, गदग, कोप्पल, बल्लारी, विजयनगर, चिकबलपुर, तुमाकुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे और बेंगलुरु ग्रामीण जैसे सूखे से प्रभावित जिलों का दौरा करेगी। राज्य सरकार में राजस्व मंत्री कृष्णा बायर गौड़ा ने कहा कि हमने केंद्रीय दल के साथ सूखे के हालात पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें इसके प्रभाव, विशेषतौर पर किसानों और उनकी आर्थिक स्थिति का पूरा चित्रण दिया है। हमने उनके साथ लगभग 2 घंटे तक फसल के नुकसान, अनुमान और इसके आंकड़ों पर चर्चा की और मौके पर निरीक्षण की रिपोर्ट की जानकारी भी साझा की।
 
बैठक के बाद यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय दल ने खुद को 3 टीमों में विभाजित कर लिया और वे आज से रविवार तक 11 जिलों का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों और कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों को उनके साथ रहने के लिए नियुक्त किया गया है। दौरे के बाद हम सोमवार को एक बार फिर से उनके साथ चर्चा करेंगे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक कम से कम 195 तालुका को सूखा प्रभावित घोषित किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख