Festival Posters

लालू यादव को बारिश से बचाने के लिए DSP ने पकड़ा छाता, मचा बवाल

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2023 (08:09 IST)
bihar news in hindi : बिहार के गोपालगंज में एक डीएसपी रैंक के अधिकारी ने लालू यादव और राबड़ी देवी को बारिश से बचाने के लिए छाता पकड़ा। मामले पर बवाल मच गया। भाजपा ने इस मामले पर नीतीश कुमार सरकार को जमकर घेरा।
 
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पिता और माता क्रमशः लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी इन दिनों अपने गृह जिले गोपालगंज में हैं। एक वीडियो फुटेज में बुजुर्ग दंपती को उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी उन्हें बारिश से बचाने के लिए उनके सिर पर छाता लगा कर ले जाते दिख रहे हैं।
 
 
प्रसाद के सिर पर छाता लेकर चलने वाले हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनुराग कुमार ने इस घटना पर नकारात्मक रिपोर्ट पर अफसोस जताते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी भावना से ऐसा किया।
 
उन्होंने कहा कि मैं छाता लेकर जा रहा था क्योंकि भारी बारिश हो रही थी और मुझे अपने हथियार की सुरक्षा करनी थी। हम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुसार घटनास्थल पर थे कि आगंतुकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।
 
विवाद के बारे में पूछे जाने पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने कहा कि लालू प्रसाद एक वृद्ध व्यक्ति थे, जिन्हें स्पष्ट रूप से भारी बारिश में चलने में कठिनाई हो रही थी। इसलिए मैंने वह किया जो मुझे मानवीय आधार पर करना चाहिए था। मैंने अच्छी भावना से ऐसा किया।
 
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दोनों बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। पार्टी अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं, उन्हें मिले सुरक्षा कवर में कुछ भी अनियमित नहीं था।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने जो किया वह कुछ ऐसा था जो कोई भी मानवीय विचार से किसी बीमार, बुजुर्ग व्यक्ति के लिए कर सकता था। भाजपा हमेशा ओछी राजनीति में लगी रही है। ऐसा लगता है कि इसने बुनियादी शालीनता छोड़ दी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

Sierra की इलेक्ट्रिक अवतार में धमाकेदार वापसी, Tata Motors ने किया बड़ा ऐलान

मेडिकल शिक्षक से आतंक की अंधेरी गली तक, लखनऊ से गिरफ्तार डॉ. शाहीन की कहानी

मिस यूनिवर्स इंडिया 2023 श्वेता शारदा ने लॉन्च किया जेजेएस 2025

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश को मिली नई पहचान

आगरा में यमुना पार के 55 हजार घरों को बड़ी राहत, मिलेगा शुद्ध पेयजल, योगी सरकार का बड़ा कदम

अगला लेख