हैदराबाद में तोड़ी मां दुर्गा की प्रतिमा, भाजपा नेता माधवी लता ने दी चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (17:25 IST)
Hyderabad News : हैदराबाद के नामपल्ली में शुक्रवार को उपद्रवियों ने एक पंडाल में दुर्गा प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उपद्रवियों ने मूर्ति के एक हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति को उसके मूल स्वरूप में पुनः स्थापित कर दिया है। मामले को लेकर भाजपा नेता माधवी लता ने चेतावनी दी है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त ए चंद्रशेखर के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने तड़के मूर्ति के एक हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि मूर्ति को उसके मूल स्वरूप में पुनः स्थापित कर दिया गया है और देवी की पूजा-अर्चना जारी है।
ALSO READ: बांग्‍लादेश में हिंदुओं को नहीं मनाने दे रहे दुर्गा पूजा, मां की मूर्तियां तोड़ीं, दुर्गा पूजा जश्‍न पर रोक
अधिकारी ने कहा, हमने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की नेता माधवी लता ने पंडाल का दौरा किया। लता ने कहा कि इस तरह की हरकतें पिछले कई वर्षों से बार-बार हो रही हैं और अगर यह जारी रहा तो वह चुप नहीं बैठेंगी।
ALSO READ: कोलकाता कांड की आंच दुर्गा पूजा तक पहुंची
उन्होंने कहा, समय आ गया है कि जो भी तोड़फोड़ की जा रही है उसका सभी हिंदू बदला लें। शायद वे सोच रहे हैं कि वे हमें छिन्न-भिन्न कर देंगे, लेकिन वे बार-बार ऐसी हरकतें कर हमें एकजुट कर रहे हैं। मैं उन्हें चेतावनी देती हूं। बेगम बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Elon Musk के इस Robotaxi और Robovan को देखकर हो जाएंगे हैरान, कैलिफोर्निया में हुई लॉन्‍च

ढाई घंटे हवा में 'थम' गईं 140 लोगों की सांसें, फिर जान में जान आई

क्या महायुति में सब ठीक है? महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार ने बताई सच्चाई

जेशोरेश्वरी काली मंदिर से चोरी हुआ मुकुट, पीएम मोदी ने किया था गिफ्‍ट

आतिशी से जो बंगला खाली कराया था, वही दिल्ली की CM को आवंटित

सभी देखें

नवीनतम

UP : नाबालिग लड़की से गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही थी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 15 साल का आरोपी हिरासत में

Jammu Kashmir : उमर अब्दुल्ला ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, नेकां-कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन

PM Internship Scheme : 193 कंपनियों ने की 90849 अवसरों की पेशकश, युवाओं को हर माह मिलेंगे 5000, जानिए विस्‍तार से...

RBI Report : भारत में खूब लगा रहे पैसा, जानें किस देश से आ रहा सबसे ज्‍यादा FDI

अगला लेख