Hanuman Chalisa

दुर्गा पूजा में आने वाले पर्यटकों के लिए पास

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (14:52 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता शहर और इसके आसपास के जिलों में दुर्गा पूजा पांडालों में आने वाले पर्यटकों के लिए पहली बार विशेष पास जारी किए हैं।
 
राज्य पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पर्यटन विभाग ने 3 अक्टूबर को होने वाली दुर्गा पूजा और रेड रोड कार्निवाल के लिए पहली बार ‘शरदोत्सव-2017 विशेष अतिथि पास’ जारी किए हैं। ये पास 23 सितंबर से 3 अक्टूबरतक मान्य रहेंगे।
 
अधिकारी ने कहा कि हम दुर्गा पूजा का प्रचार करना चाहते हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार है। हम दुनिया को दुर्गा पूजा के बारे में सबकुछ दिखाना चाहते हैं। संभवत: यह दुनिया का सबसे बड़ा खानपान त्योहार भी है इसलिए हमने पहली बार इसे दिखाने की तैयारी की है। वास्तव में पर्यटन विभाग ने 5 सितारा होटलों से लेकर किफायती दरों वाले सभी होटलों से संपर्क किया है। विदेशी पर्यटक इन होटलों में ठहरने को प्राथमिकता देते हैं।
 
उन्होंने बताया कि शहर में वाणिज्य दूतावासों को भी ये पास प्रदान किए गए हैं। पर्यटन विभाग ने पिछले साल भी रेड रोड पर दुर्गा पूजा कार्निवाल के लिए विदेशी पर्यटकों को लुभाने की कोशिश की थी, लेकिन इसमें ज्यादा लोगों ने रुचि नहीं ली थी। 
 
अधिकारी ने कहा कि इस साल हम कोई खामी नहीं रहने देना चाहते हैं और अब पास भी तैयार कर लिए गए हैं। शहर के सभी होटलों से अपने अतिथियों को ये पास उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। विदेशी पर्यटक यहां की दुर्गा पूजा में विशेष रुचि रखते हैं तथा हमें होटल अधिकारियों की ओर से और अधिक पास उपलब्ध कराने की मांग आ रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख