Publish Date: Wed, 08 Mar 2023 (11:38 IST)
Updated Date: Wed, 08 Mar 2023 (11:40 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार की तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी।
गांधीनगर स्थित आईएसआर द्वारा अपनी वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके तड़के तीन बजकर 42 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के भचाऊ शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्वोत्तर (एनएनई) में 24.6 किमी की गहराई में स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। Edited By : Sudhir Sharma