Publish Date: Tue, 05 Feb 2019 (23:58 IST)
Updated Date: Wed, 06 Feb 2019 (00:00 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 5.6 मापी गई।
रात 10 बजकर 20 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र कश्मीर से 118 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। फिलहाल इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भूकंप के बाद लोग घरों ने निकल गए। राज्य में कई स्थानों पर अफरा तफरी का माहौल भी दिखाई दिया।