Publish Date: Sat, 02 Nov 2024 (12:19 IST)
Updated Date: Sat, 02 Nov 2024 (12:22 IST)
Jharkhand earthquake : झारखंड के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केन्द्र रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर खूंटी में 5 किलोमीटर की गहराई में था।
जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के कांद्रा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta