Himachal: हिमाचल में फंसे 290 पर्यटकों को निकालने का प्रयास जारी

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (12:24 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी गुरुवार को लाहौल व स्पीति जिले में चंद्रताल पहुंचे, जहां से 290 लोगों को निकालने का काम जारी है। इनमें से अधिकतर पर्यटक हैं। चंद्रताल में शनिवार से करीब 300 लोग फंसे हुए हैं जिनमें से ज्यादातर पर्यटक हैं और मंगलवार को 2 बुजुर्गों तथा एक लड़की सहित 7 बीमार लोगों को हवाई मार्ग से भुंतर पहुंचाया गया।
 
लाहौल व स्पीति के उपायुक्त राहुल कुंवर ने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बुधवार देर रात करीब 2 बजे चंद्रताल पहुंचे। फंसे हुए पर्यटकों का पहला जत्था सुबह करीब 8 बजे चंद्रताल से चला और कुंजुम पास पहुंचा। उनके सुबह 10.30 बजे के बाद लोसर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को काजा ले जाने से पहले लोसर में भोजन तथा दवाइयां दी गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि नेगी को चंद्रताल पहुंचने में करीब 18 घंटे लगे, क्योंकि सड़क बचाव दल को कुंजुम दर्रे से चंद्रताल तक 3 से 4 फुट बर्फ से ढंके मार्ग को साफ करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को लोसर, चंद्रताल, सिर्रू और मनाली का हवाई सर्वेक्षण किया।
 
उन्होंने चंद्रताल से लोगों को निकालने के कार्य को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने आदिवासी किन्नौर जिले से नाता रखने वाले राजस्व मंत्री को चंद्रताल में बचाव प्रयासों में सहायता करने का काम सौंपा है। राज्य सरकार के मुताबिक इस पहाड़ी राज्य से अभी तक 60,000 पर्यटकों को निकाला जा चुका है। शिमला समेत राज्य के कई हिस्सों में बुधवार रात से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश, तूफान और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान लगाते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 18 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

Trump tariff on India : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

अगला लेख