Biodata Maker

सुप्रिया सुले की मॉर्फ्ड फोटो शेयर करने पर NCP ने एकनाथ शिंदे सरकार से कार्रवाई की मांग की

Webdunia
शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (18:21 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने शनिवार को शिवसेना के एकनाथ शिंदे नीत खेमे की प्रवक्ता पर बारामती से सांसद सुप्रिया सुले की ‘छेड़छाड़ की हुई’ एक तस्वीर शेयर करने का आरोप लगाया, जिसमें उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे दर्शाया गया है। साथ ही, राकांपा ने मुंबई पुलिस से इस सिलसिले में कार्रवाई करने का आग्रह किया।
 
राकांपा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे एवं लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे पर अपने पिता की कुर्सी पर बैठने का आरोप लगाया था। हालांकि कल्याण से सांसद श्रीकांत ने दावा किया था कि तस्वीर उनके निजी आवास पर स्थित कार्यालय में ली गई थी।
<

हा फोटो बघा.. कोण कोणाच्या खुर्चीवर बसलयं ?? pic.twitter.com/8UUb5VzMQR

— sheetal mhatre (@sheetalmhatre1) September 23, 2022 >
शिवसेना के शिंदे नीत खेमे की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सुले की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे दिखाया गया है।
 
ट्वीट में म्हात्रे ने लिखा कि देखो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठी हुई है। इस तस्वीर में सुले एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके पीछे मौजूद एक बोर्ड पर लिखा हुआ है, ‘‘महाराष्ट्र शासन-मुख्यमंत्री।’’
 
तस्वीर में पूर्व मंत्री एवं राकांपा सदस्य दिलीप वलसे पाटिल और राजेश टोपे भी उनके अगल-बगल बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
म्हात्रे ने शिवसेना की युवा शाखा ‘युवा सेना’ के नेता वरुण सरदेसाई की भी एक तस्वीर शेयर की, जो राज्य सचिवालय में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की एक बैठक में भाग लेते नजर आ रहे हैं।
 
म्हात्रे पर छेड़छाड़ की गई तस्वीर पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए राकांपा ने मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ से कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

Assam Anti Polygamy Bill : बहुविवाह पर कड़ा कानून, इस राज्य में पारित हुआ विधेयक, 7 साल की जेल के देना होगा मुआवजा

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

अगला लेख