सिर पर सवार था खून, परिजनों ने 20 साल से जंजीरों में किया कैद (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 24 जुलाई 2018 (21:06 IST)
छतरपुर जिले के हरपुरा गांव में एक बुजुर्ग पिछले 20 सालों से अपने ही घर में जंजीरों से जकड़ा हुआ है। 60 साल के बुजर्ग पर वर्षों पहले हुए एक जमीन विवाद के बाद दबंगों के खिलाफ सिर पर खून सवार था। 
 
 
खबरों के मुताबिक 20 वर्ष पहले भगवानदास यादव का खेती की जमीन को लेकर गांव के दबंग ठाकुरों से विवाद हुआ था। इस विवाद के चलते ठाकुर हरवल सिंह ने भगवानदास और उसके छोटे भाई लाड़ले पर जानलेवा हमला किया था। इसमें भगवानदास के कान में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसे सुनाई देना बंद हो गया, वहीं छोटे भाई को परिवार वालों ने गांव से शहर भेज दिया।
 
घटना के बाद से ही दंबगों के खिलाफ भगवानदास के सिर पर खून सवार था, जिसके कारण परिवारवालों ने जंजीरों में जकड़कर उन्हें कैद कर दिया गया था। अब भगवानदास की उम्र 60 के पार हो चुकी है। परिजनों ने उसकी चारपाई के पास ही शौचक्रिया एवं खाने का इंतजाम किया हुआ है। 
कई दशक से लगातार बैड़ियों में कैद होने के कारण बुजुर्ग भगवानदास चिड़चिड़ा हो गया। इससे परिवार वालों को डर रहता है कि कही कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे दे। इसी डर से तब से अब तक भगवानदास को लगातार कैद में रखा जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख