तार टूटने से गिरी लिफ्‍ट, हार्ट अटैक से महिला की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (10:36 IST)
Noida News : नोएडा के एक आवासीय परिसर में बृहस्पतिवार को लिफ्ट का तार टूट जाने के कारण उसमें फंसी 73 वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लिफ्ट का तार टूट जाने के कारण महिला झटका लगने से उसके फर्श पर गिर गई थी।
 
घटना शाम करीब साढ़े चार बजे सेक्टर 137 स्थित बहुमंजिला सोसाइटी में हुई। पुलिस के अनुसार, लिफ्ट जमीन से नहीं टकराई, बल्कि इमारत के मध्य की मंजिलों के बीच फंस गई। 
 
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अनिल कुमार यादव ने बताया कि जब लिफ्ट का तार टूटा तब सुशीला देवी उसमें अकेली थीं और अचानक तार टूटने से लगे झटके के कारण वह नीचे लिफ्ट में फर्श पर गिर गईं। हालांकि महिला के लिफ्ट में घुसने से पहले ही इमारत की ऊपरी मंजिल के किसी निवासी ने लिफ्ट का ऊपर पहुंचने वाला बटन दबा दिया था।
 
महिला को तुरंत फेलिक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई और एक घंटे बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
 
फेलिक्स अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि महिला के सिर के पीछे चोटें थीं और कोहनियों पर खरोंच थी, जो लिफ्ट से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है। महिला को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी नाड़ी की गति रुकी थी और उसकी पलकें फैली हुई थीं। संभवत: अचानक हुई इस घटना के कारण महिला को दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टर ने कहा कि मरीज का इलाज किया गया लेकिन उसे बचाने में असफल रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

RTO का पूर्व करोड़पति कॉस्टेबल सौरभ शर्मा 4 फरवरी तक रिमांड पर, सहयोगी चेतन गौर और शरद जायसवाल भी शिकंजे में

Delhi Assembly Elections : शराब घोटाला नई तरह की राजनीति, राहुल गांधी ने केजरीवाल को लपेटा, पटपड़गंज से डरकर भागे मनीष सिसोदिया

प्रियंका गांधी ने जंगली जानवरों के हमलों से निपटने के लिए मिलने वाली धनराशि को बताया अपर्याप्त

LIVE: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में नाराज श्रद्धालुओं ने तोड़े बैरिकेड्‍स

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 87:13 का फॉर्मूला रद्द, मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण

अगला लेख