वृंदावन के वृद्धाश्रम में दूषित जल से 2 महिलाओं की मौत

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (21:52 IST)
मथुरा। मथुरा जिले में कथित तौर पर दूषित जल के प्रयोग से वृन्दावन के एक वृद्धाश्रम में रह रहीं दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब 24 को बीमार हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद ने बताया कि वृन्दावन के नगला रामताल क्षेत्र स्थित कृष्णा कुटीर आश्रय स्थल में रहने वाली वृद्ध एवं विधवा महिलाओं में से कई को दो दिन से उल्टी, दस्त आदि परेशानियां हो रही थी।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात एवं शनिवार को दो महिलाओं की मौत होने की सूचना मिली थी, जिनकी पहचान मध्य प्रदेश निवासी कौशल्या (70) व सावित्री (65) के रूप में हुई है।
 
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा और आरआरटी प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद चिकित्सकों की एक टीम के साथ आश्रय स्थल पहुंचे और मुआयना किया तो ज्ञात हुआ कि उन्हें यह सब शिकायतें वहां आपूर्ति किए जाने वाले पानी के प्रयोग से शुरू हुईं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि इन महिलाओं की मृत्यु पेयजल संक्रमण के चलते हुई।
 
उन्होंने कहा कि आश्रम में करीब 250 महिलाएं रहती हैं और यदि उनके बीमार पड़ने की जानकारी समय से दे दी गई होती, तो यह स्थिति नहीं बनती। रविवार से लगातार निगरानी एवं उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि करीब 24 वृद्धाओं की हालत ज्यादा खराब पाए जाने पर उन्हें वृन्दावन में ही स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अन्य सभी बीमार महिलाओं का लगातार आश्रम में ही उपचार किया जा रहा है।
 
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि राजस्थान की एक अन्य महिला जसकंवर (70) के बारे में भी यह कहा गया था कि उसकी मृत्यु भी अन्य दो महिलाओं की तरह हुई है, लेकिन छानबीन में पता चला कि वह पहले से ही कैंसर से पीड़ित थी।
 
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आश्रम के भोजन, खान-पान की वस्तुओं एवं पानी के नमूने एकत्र किए हैं। उनकी जांच के पश्चात आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो पाएगा कि मृत्यु का सही कारण क्या है। वैसे यह मामला जल संक्रमण का ही लगता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

मई में बढ़ी भारत की बेरोजगारी दर, महिलाओं पर दिखा ज्यादा असर, जानिए क्या हैं आंकड़े

UP : अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 महिलाओं की मौत, 12 से ज्‍यादा घायल

PM मोदी ने चल रहे संघर्षों पर जताई चिंता, बोले- यह युद्ध का युग नहीं...

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक

तमिलनाडु के ADGP गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख