Hanuman Chalisa

Indore news : इंदौर में फर्जी अंकसूचियां बनाकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (21:45 IST)
Indore news :  देश भर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के नाम से फर्जी अंकसूचियां बनाकर बेचने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए सोमवार को इंदौर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक आनंद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश सेवकराम और मनीष राठौर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह कक्षा 8 से लेकर होम्योपैथी, आयुर्वेद और फार्मेसी के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों तक की फर्जी अंकसूचियां बनाकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था।
 
डीसीपी ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि गिरोह ने पिछले 5 साल के दौरान मध्यप्रदेश के साथ ही दिल्ली, पंजाब, बिहार और राजस्थान के उच्च शिक्षण संस्थानों के नाम से कम से कम 500 फर्जी अंकसूचियां बेची हैं।
 
आनंद ने बताया कि आरोपियों ने कुछ ऐसे विश्वविद्यालयों की फर्जी अंकसूचियां भी बनाकर बेच दीं, जिनका हकीकत में कोई वजूद ही नहीं है।
 
डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुछ विश्वविद्यालयों की नकली मुहर भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह से कुछ विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के भी जुड़े होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि गिरोह के खिलाफ विस्तृत जांच जारी है और फर्जी अंकसूचियां खरीदने वाले लोगों के खिलाफ भी उचित कदम उठाए जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

अगला लेख