Hanuman Chalisa

कश्मीर में बांदीपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Webdunia
शनिवार, 10 जून 2017 (13:45 IST)
श्रीनगर। सेना ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा की पहरेदारी कर रहे सैनिकों ने आतंकियों को सीमा पार से घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गयी जिसमें एक आतंकी मारा गया।
 
ताजा अभियान के साथ पिछले चार दिनों में उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मुठभेड़ों में 14 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से एक मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
 
एक रक्षा प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा था कि सेना ने पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी की आड़ में कुपवाड़ा जिले के माछिल एवं नौगाम सेक्टरों, बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर और बारामुला के उरी सेक्टर में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम किया है और कई आतंकियों को मार गिराया है।
 
सेना की उत्तरी कमान ने एक बयान में कहा था कि घुसपैठ की चारों कोशिशों में पाकिस्तानी बलों ने भारी क्षमता वाले तोपखाने की गोलाबारी के इस्तेमाल सहित तमाम तरीके से सक्रिय मदद मुहैया कराई।
 
शुक्रवार को उरी सेक्टर में छह आतंकियों और आज गुरेज में एक आतंकी को ढेर करने के साथ सेना ने उत्तरी कश्मीर में एक पखवाड़े से भी कम समय में घुसपैठ की आठ कोशिशें नाकाम की हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

अगला लेख