Hanuman Chalisa

कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़, चार लश्कर आतंकवादी ढेर

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (21:18 IST)
बारामूला। जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के करीरी पट्टन में गुरुवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी मारे गए।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज तड़के क्रीरी पट्टन में संयुक्त जांच अभियान चलाया।
 
अधिकारी ने कहा, 'क्षेत्र में आने जाने के सभी रास्तों को बंद कर घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा बलों के जवान जैसे ही गांव में एक खास जगह पर पहुंचे तो वहां एक घर में छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस घर को विस्फोट से उड़ा दिया।
 
सुरक्षा बल जब मलबे को साफ कर रहे थे तो मलबे में छिपे आतंकवादियों ने अचानक उन पर गोलीबारी की और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादी लश्कर के थे और इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख