जालंधर में मुठभेड़, कौशल-बंबीहा गिरोह के 2 गुर्गे गिरफ्तार, 2 पिस्तौल बरामद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (16:56 IST)
Jalandhar Crime News : पंजाब और हरियाणा के अपराधियों को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोपी कौशल-बंबीहा गिरोह के 2 गुर्गों को गुरुवार को पंजाब के जालंधर में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पास से 2 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए। 
 
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी कई आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं और दोनों राज्यों में  गिरोहों को रसद सहायता और हथियार मुहैया करा रहे थे। यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि एक बड़ी सफलता  हासिल करते हुए जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कौशल-बंबीहा गिरोह से जुड़े 2 लोगों को पकड़ लिया और दोनों गंभीर  रूप से घायल हैं।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
उन्होंने बताया कि उनके पास से 2 पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के कई जिलों  में कई जघन्य अपराधों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वे पंजाब और हरियाणा के गिरोहों को रसद  सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख