पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी, स्कूलों की छुट्टियां 26 जून तक बढ़ाई

Webdunia
सोमवार, 13 जून 2022 (16:37 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य द्वारा संचालित और राज्य द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां भीषण गर्मी के कारण 26 जून तक 10 और दिनों के लिए बढ़ा दी है। क्योंकि गर्मी और उमस के कारण कुछ लोगों की मौत होने के मामले सामने आए हैं।

प्रधान सचिव (शिक्षा) मनीष जैन ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। सरकार ने कहा, भीषण गर्मी के कारण स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा करने के संबंध में सक्षम प्राधिकार ने गर्मियों की छुट्टियों की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है क्योंकि गर्मी और उमस के कारण कुछ लोगों की मौत होने के मामले सामने आए हैं।

यह नोटिस पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड को जारी किया गया है।स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां गर्मी और उमस के कारण अप्रैल मध्य से शुरू हैं। पानीहाटी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरन तीन बुजुर्ग श्रद्धालुओं की गर्मी के कारण मौत होने के एक दिन बाद यह नोटिस जारी किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

मध्यप्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में, 2900 लोगों का रेस्क्यू, 2 जिलों में सेना ने संभाला मोर्चा

मोदी सरकार ने नेहरू की गलतियों को सुधारा, राज्यसभा में बरसे विदेश मंत्री जयशंकर

बदायूं में धारदार हथियार से हमला कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष की हत्या, पुलिस का रंजिश से इंकार

अगला लेख