Hanuman Chalisa

फेसबुक से चंदा इकट्ठा कर किया पति का अंतिम संस्कार

अवनीश कुमार
मंगलवार, 16 मई 2017 (18:27 IST)
लखनऊ/ वाराणसी। कहते हैं कि अगर फेसबुक का प्रयोग अगर अच्छे काम के लिया किया जाए तो किसी की मदद करना और आसान हो जाता है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देखने को मिला जहां एक पत्नी आपने पति के मौत का शोक एक अजनबी शहर में माना तो रही थी, लेकिन कहीं न कहीं उसको एक चिंता भी सता रही थी कि अब इस अजनबी शहर में अब कैसे वह अपने पति का अंतिम संस्कार करेगी। इस महिला का पति कोलकाता निवासी एक मजदूर था और जब उसका पति रोज कमाकर जब लाता था तब घर में खाना बनता था। अब न तो उसका पति रहा और नही कोई जमा पूंजी थी, जिससे वह अपने पति का अंतिम संस्कार कर सके और अब एक अजनबी शहर में विपत्तियों के पहाड़ के नीचे दबी महिला की सुनने वाला कोई नहीं थी। 
 
एक कहावत तब सच हो गई जब एक आम इंसान भगवान का रूप लेकर उस महिला की मदद करने पहुंच गया। सामाजिक कार्यकता अमन ने महिला की पूरी बात सुनी और महिला को सहायता का भरोसा दिलाया। अमन ने इंसानियत का हवाला देते हुए फेसबुक पर एक मुहिम चलाई और इस मुहिम से लोग जुड़ उसकी मदद करने के आगे आए। 
 
फेसबुक के जरिए अमन ने अच्छा-खासा चंदा इकट्ठा कर महिला को दे अपने साथियों के साथ शव को कंधा देकर मणिकर्णिका घाट पहुंचाया और उसके पति के अंतिम संस्कार में पूरा सहयोग किया। जब इसकी जानकारी आम लोगों को लगी तो सभी ने अमन को सलाम किया। 
 
जानकारी के मुताबिक रविवार को कोलकाता निवासी मामू अपनी पत्नी के साथ जोधपुर जा रहे थे। मामू मजदूरी का काम करते थे। रास्ते में मामू की तबीयत बहुत खराब हो गई तो वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर लोगों ने दोनों को उतार दिया। यहां से पत्नी किसी तरह अपने बीमार पति को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां कुछ देर बाद पति की मौत हो गई, लेकिन जब इस महिला के लिए सारे रास्ते बंद हो गए तो अमन ने फेसबुक का सहारा लेकर महिला के पति का अंतिम संस्कार में पूरी मदद की।

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख