मुस्लिम महिलाओं ने की राम की आरती, क्या बोले देवबंद उलेमा...

Webdunia
रविवार, 22 अक्टूबर 2017 (07:28 IST)
सहारनपुर। देवबंदी उलेमाओं ने दीपावली के मौके पर वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं के भगवान श्रीराम की तस्वीर के सामने खड़े होकर आरती करने को गलत बताया है। देवबंदी उलेमाओं का कहना है कि ऐसा करने वाला मुसलमान नहीं रहता और वह ईमान से खारिज हो जाता है।
 
दारूल उलूम जकरिया मदरसे के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती शरीफ खान ने कहा कि इस्लाम में शरीयत पूरी दुनिया के लिये एक है। शरीयत के अनुसार अगर वो मुसलमान है तो उसको सिर्फ अल्लाह की इबादत करनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत करने की इजाजत है। अगर कोई उसको (अल्लाह को) छोड़कर किसी और तरीके से किसी की भी इबादत करता है या आरती करता है तो वो इस्लाम से खारिज हो जायेगा।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला शख्स मुसलमान ही नहीं रहेगा, क्योंकि उन्होंने इस्लाम के कानून के खिलाफ काम किया है। इसलिए वो वाराणसी में हो या लखनऊ में या फिर दुनिया के किसी भी मुल्क में, औरत हो या मर्द, अगर कोई भी इस किस्म का काम करता है तो वो इस्लाम से खारिज मान लिया जायेगा और उसको मुस्लिम महिला या पुरूष कहना शरीयत के एतबार से सही नहीं होगा।
 
दरअसल दीपावली के मौके पर विशाल भारत संस्थान के बैनर तले वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम की तस्वीर के सामने खड़े होकर आरती की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख