मुंबई में आतंकी हमले की आशंका, 5 या अधिक व्यक्तियों के इकठ्ठा होने पर रोक, पुलिस ने लिया बड़ा फैसला

Webdunia
मंगलवार, 30 मई 2023 (00:51 IST)
Fear of terrorist attack in Mumbai : मुंबई पुलिस ने सोमवार को 11 जून तक के लिए निषेधाज्ञा लागू करते हुए शांति भंग होने से रोकने के लिए 5 या उससे अधिक लोगों की आवाजाही या गैर-कानूनी सभा पर प्रतिबंध लगा दिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। निषेधाज्ञा आदेश में कहा गया है कि पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल और तेज आवाज वाले उपकरणों का इस्तेमाल, संगीत मंडलियों और पटाखे छोड़ने, जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि विवाह समारोह, अंतिम संस्कार, कंपनियों की वैधानिक बैठक, क्लब, सहकारी सोसायटियों को इससे छूट दी गई है।

आदेश के अनुसार फिल्मों, नाटकों या प्रदर्शनों को देखने के उद्देश्य से सिनेमा घरों, थिएटर या सार्वजनिक मनोरंजन के किसी भी स्थान पर या उसके आसपास और स्कूल, कॉलेज के आसपास लोगों के एकत्र होने की भी छूट दी गई है।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

Fatehpur Row : फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Gold price : सोने के भावों में भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Maharashtra : पुणे में बड़ा हादसा, पिकअप वैन खाई में गिरी, 8 महिलाओं की मौत, 25 अन्‍य घायल

सेना के पराक्रम के सम्मान में चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख