UP में महिला सिपाही से पुलिसकर्मी ने थाने में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 मार्च 2024 (20:39 IST)
Female constable raped in police station in Jalaun : जालौन जिले के नदीगांव थाने में एक सिपाही द्वारा कथित तौर पर एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला सिपाही ने अपने साथी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
ALSO READ: राजस्थान में आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ असीम चौधरी ने बताया कि नदीगांव थाने में सिपाही कर्मवीर सिंह की तैनाती है, जबकि किसी अन्‍य थाने में महिला सिपाही की तैनाती है। उन्होंने बताया कि महिला सिपाही ने सिपाही कर्मवीर सिंह के खिलाफ अपने साथ अभद्र व्यवहार एवं बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
ALSO READ: UP: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने एक जांच समिति गठित की जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

शांति वार्ता के बीच रूस का यूक्रेन पर एक रात में सबसे भीषण हमला, 500 ड्रोनों से की बमबारी

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान टली, अब 11 जून को होगी Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग, जानिए क्या है कारण

फिर बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की दोटूक, सिंधु जल संधि पर नहीं होगी कोई बात

Chardham Yatra : दुर्घटनाओं के बाद DGCA ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओं के ऑडिट का दिया आदेश

अगला लेख