Hanuman Chalisa

महिला डांसर के साथ बदसलूकी, कपड़े फाड़ने के साथ ही मारपीट

Webdunia
सोमवार, 17 जून 2019 (22:40 IST)
हैदराबाद। पेशे से डांसर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 4 महिलाओं समेत 5 लोगों ने सरेआम उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ मारपीट की। उसने दावा किया है कि बार में कुछ ग्राहकों ने उससे अवांछित 'यौन आग्रह' किया गया जिससे उसने इंकार कर दिया, हालांकि पुलिस ने इस आरोप को खारिज कर दिया।
 
पुलिस ने कहा कि महिला बार डांसर नहीं है, जैसा कि उसने दावा किया है और ये 5 लोग बेगमपेट इलाके में स्थित पब के नियमित ग्राहक हैं। महिला ने आरोप लगाया कि बार में ग्राहकों के 'यौन आग्रह' को मानने से इंकार करने पर शुक्रवार रात 1 व्यक्ति एवं 4 महिलाओं ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की, हालांकि पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) ये आर श्रीनिवास ने आरोप से इंकार किया।
 
उन्होंने बताया कि कपड़े फाड़े जाने का उसका आरोप गलत है। उसके साथ उसके दोस्तों ने किसी बहस के चलते मारपीट की। घटना के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
 
श्रीनिवास ने बताया कि महिला के साथ मारपीट करने वाले शख्स की भी तलाश जारी है। डीसीपी ने उस आरोप को भी खारिज कर दिया कि उसके साथ जब मारपीट हो रही थी तो पुलिस उसे बचाने नहीं आई। हम उसे क्यों नहीं बचाएंगे? वह जो कह रही है उसमें कोई तर्क नहीं है, उसके बयान संदिग्ध हैं।

सम्बंधित जानकारी

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख