उत्‍तर प्रदेश में बुखार का कहर, कई लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (17:40 IST)
उत्‍तर प्रदेश में वायरल बुखार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच डेंगू और वायरल बुखार से कई लोगों की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, ब्रज में शनिवार को बुखार और डेंगू से 21 लोगों की जान चली गई, इसमें आगरा में 6 माह के बिट्टू 1 साल के दुर्गेश के अलावा संत किशोर व सुरभि की बुखार से मौत हो गई। मैनपुरी में 85 वर्षीय शांति देवी, ममता देवी, बलराम और मांडवी, किशोर और ललिता की मौत हो गई।

फिरोजाबाद में अर्पिता की बुखार से जान चली गई। वहीं कासगंज में 4 वर्षीय सोनू की और रितेश यादव पत्नी उमेशचंद्र उपाध्याय की बुखार से मौत हो गई। एटा में एक महिला सहित 4 लोगों की बुखार से मौत हुई है। आगरा के बाह क्षेत्र में 24 घंटे में 2 बच्चों समेत 4 लोगों की बुखार से जान चली गई।

पिनाहट क्षेत्र में अब तक बुखार से 29 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 27 बच्चे शामिल हैं। प्रशासन के अधिकारी पिनाहट क्षेत्र का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, फिर भी रहस्यमयी बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव-गांव हेल्थ कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण कर रही है। जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। अस्पतालों में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अस्पताल की ओपीडी से लेकर पैथालोजी तक मरीजों का तांता लगा है। वहीं जिले में डेंगू और मलेरिया के प्रति स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों पर डेंगू एंटीजन किट से संदिग्धों की जांच की जा रही है।

आमतौर पर डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है। यह जमीन से डेढ़ से दो फीट की ऊंचाई से ऊपर नहीं उड़ सकता है। डेंगू मच्छर कम पानी में पनपता है। 10 दिन के भीतर ही लार्वा अंडे का रूप लेने के बाद वयस्क मच्छर बन जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

अगला लेख