निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं तो दोस्तों के संग मिल मंगेतर को पीट-पीटकर मार डाला

Webdunia
बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (20:56 IST)
बेंगलुरु। तमिलनाडु के चेन्नई में रहने वाले एक डॉक्टर ने अपनी मंगेतर की कुछ निजी तस्वीरों को कथित रूप से ऑनलाइन पोस्ट कर दिया और अपने दोस्तों के संग साझा भी कर दिया। इसके बाद यहां मंगेतर ने अपने दो मित्रों के साथ मिलकर डॉक्टर को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस ने बताया कि महिला और उसके दो दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यहां माइक्रो लेआउट में 27 वर्षीय विकास रंजन पर उसकी मंगेतर प्रतिभा और उसके दोस्तों ने कथित रूप से हमला कर दिया।
 
उसे 10 सितंबर को बेहोशी की हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 14 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। आरोपी प्रेमिका प्रतिभा ने पुलिस को बताया कि उनका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उन्होंने शादी करने का हाल में ही फैसला किया था।
 
रंजन ने उसकी निजी तस्वीरों को उसकी इजाजत के बिना सोशल मीडिया पर कथित रूप से पोस्ट करने के साथ ही अपने कुछ मित्रों के साथ साझा किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब महिला को यह पता चला तो उसने रंजन को सबक सिखाने का फैसला किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

अगला लेख