मेरठ में संपत्ति विवाद में मारपीट, ट्रैक्टर से दीवार ढहाई, 5 लोग घायल

हिमा अग्रवाल
मंगलवार, 7 जून 2022 (21:17 IST)
मेरठ। मेरठ में दो पक्षों के बीच संपत्ति विवाद इतना गहराया कि एक पक्ष ने दूसरे घर पर ट्रैक्टर चलाकर कहर बरपा दिया। इतने पर भी दिल नही भरा तो फावड़े, बंदूक और लाठियों से प्रहार करते हुए 5 लोगों को घायल कर दिया। घर की दीवार को ट्रैक्टर से तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
मामला मवाना तहसील क्षेत्र स्थित बहसूमा के मोड़खुर्द गांव का है। यहां पर एक प्लॉट विवाद के चलते दो पक्ष मरने-मारने पर आमादा हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों ने बराबर-बराबर प्लॉट खरीदे हैं जिसमें निर्माण कार्य पहले से था। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। एक पक्ष की तरफ से ट्रैक्टर द्वारा दूसरे पक्ष के निर्माण कार्य ढहाते हुए फायरिंग भी की गई। इतना ही नहीं, लाठी के साथ फावड़ों से वार भी किया गया। इस पूरे मामले का वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
 
पीड़ित पक्ष प्रहलाद सिंह ने उच्चाधिकारियों को घर ढहाने और फायरिंग का वीडियो भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है, वहीं प्रहलाद सिंह पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर पर बैठे शख्स की पहले प्रहलाद पक्ष की तरफ से पिटाई की गई थी जिसके बाद ट्रैक्टर से दीवार को गिराया गया है। पीड़ित प्रहलाद सिंह ने एक प्लॉट का बैनामा दिसंबर माह में कराया था तो वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र ने प्लॉट के बराबर में पड़े दूसरे प्लॉट का बैनामा जनवरी में कराया था। जितेन्द्र सिंह पक्ष द्वारा जमीन कब्जाने को लेकर सोमवार को विवाद किया गया। 1 दिन पहले भी झगड़े की आशंका को देखते हुए पीड़ित प्रहलाद ने पुलिस को तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस आ गए। लेकिन एक पक्ष के सिर पर खून सवार था और उसने मौका देखते ही प्रहलाद पक्ष पर हमला बोल दिया।
 
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट व फायरिंग का केस दर्ज कर लिया है। क्रिमिनल एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में जो ट्रैक्टर चला रहा है, पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद उसने ट्रैक्टर से दीवार गिराई। दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा, खरगे बोले- यह मुसलमानों के लिए ठीक नहीं

BIMSTEC : शिनावात्रा के रात्रिभोज में PM मोदी के बगल में बैठे बांग्लादेश के कार्यवाहक यूनुस, जानें क्या हुई बात

CM यादव से मुस्लिम समाज ने की मुलाकात, Waqf Bill पास होने पर दी बधाई

MP : खंडवा में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत

UP : शादी की सालगिरह पर पत्नी संग डांस करते कारोबारी को आया हार्टअटैक, CCTV में कैद हुई मौत की लाइव तस्वीर

अगला लेख