खुद की रिवॉल्वर से घायल हुए अभिनेता गोविंदा, जानिए कैसे चली गोली?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (09:28 IST)
govinda news in hindi : बॉलीवुड स्टार और शिवसेना सांसद गोविंदा मंगलवार को पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि गोविंदा अपने ही लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से घायल हुए हैं। फिल्म अभिनेता को हादसे के तुरंत बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, वे खतरे से बाहर हैं।

<

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को आज सुबह अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगने के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

(फाइल फोटो) pic.twitter.com/ToxgtJxyAN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2024 >गोविंदा के मैनेजर ने एक बयान जारी कर कहा कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।

उन्होंने कहा कि हमें कोलकाता में एक कार्यक्रम के लिए सुबह छह बजे उड़ान भरनी थी और मैं हवाई अड्डा पहुंच गया था। गोविंदा जी अपने घर से हवाई अड्डे के लिए निकलने वाले ही थे कि तभी यह दुर्घटना हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव, मोहम्मद यूनुस का ऐलान

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जंग रुकवाने के डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर क्या बोले शशि थरूर

बेंगलुरु भगदड़ केस में RCB और इवेंट कंपनी के 4 अधिकारी गिरफ्तार, विराट के खिलाफ शिकायत

राहुल गांधी फिर बोले, डोनाल्ड ट्रंप ने नरेन्द्र मोदी को मजबूर किया

अगला लेख