khatu shyam baba

फिल्म निर्माता ने की आत्महत्या

Webdunia
बुधवार, 22 नवंबर 2017 (17:12 IST)
चेन्नई। लोकप्रिय अभिनेता-निर्देशक शशिकुमार के चचरे भाई और सह-निर्माता बी. अशोक कुमार ने फिल्म फाइनेंसर अंबू  चेजियान की कथित सूदखोरी से हो रही प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार देर रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
 
फिल्म निर्देशक अमीर ने बताया कि कुमार कल चेन्नई के वलसरवक्कम स्थित अपने आवास पर पंखे से लटकते पाए गए। कुमार ने अपने सुसाइड नोट में फिल्म फाइनेंसर अंबू चेजियान पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। वह ऋण की अधिक ब्याज दरों से परेशान थे।
 
कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह पिछले सात वर्षों से फाइनेंसर का ऋण अदा कर रहे हैं। फाइनेंसर उन्हें लगातार प्रताड़ित और अपमानित कर रहा था जो उनसे सहन नहीं हो पा रहा था। फाइनेंसर उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता था।
 
उनकी आत्महत्या की खबर से तमिल फिल्म उद्योग में शोक की लहर है। शशिकुमार के साथ निर्देशक बाला, समुद्रकनी, कारु पजनिप्पन और आमिर ने फाइनेंसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख